Breaking News

अखिलेश यादव ने बढाया आंगनबाड़ी-आशा वर्कर का मानदेय Akhilesh Yadav increased the honorarium of Anganwadi-ASHA worker

 

Akhilesh Yadav increased the honorarium of Anganwadi-ASHA worker

अखिलेश यादव ने बढाया
आंगनबाड़ी-आशा वर्कर का मानदेय

       उत्तर प्रदेश के तत्कालीन विजनरी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 800/- रुपये प्रतिमाह, और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 750/- रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 400/- रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया था । मानदेय में उपरोक्त बढ़ोत्तरी समाजवादी सरकार द्वारा वहन की जाती थी । यह बढ़ोत्तरी 1 अक्टूबर, 2016 से प्रभावी हुई थी । इस वृद्धि के फलस्वरूप आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रु. 3200/- से बढ़कर रु. 4000/- प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रु. 2250/- से बढ़कर रु. 3000/- प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय रु. 1600/- से बढ़कर रु. 2000/- प्रतिमाह हो गया था । इस मानदेय की वृद्धि से लगभग 1,54,000 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, और 20,000 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा 1,54,000 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को लाभ हुआ था ।
       मानदेय को बढाने के सन्दर्भ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विभिन्न संघों के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी समस्याओं के विषय में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया गया था । तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्राथमिकता से उनकी मानदेय में वृद्धि सहित अन्य समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया था । इसके कारण अपना अमूल्य योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बहुत लाभ प्राप्त हुआ था । उत्तर प्रदेश में इस तरह की वृद्धि करने वाले संवेदनशील मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहें हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ