Breaking News

अखिलेश यादव ने दी वृन्दावन में निराश्रित विधवाओं को सुविधाएँ

 

वृन्दावन में स्थित निराश्रित विधवाओं हेतु सुविधाएँ-


       समाजवादी सरकार ने वृन्दावन में स्थित निराश्रित विधवा आश्रमों को कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने का काम कराया था । समाजवादी सरकार द्वारा वृन्दावन में स्थित निराश्रित विधवा आश्रमों का नवीनीकरण कराकर सर्दी और गर्मी के मौसम से निराश्रित विधावों को बचाने का काम किया गया था । इसके तहत  सभी आश्रमों का नवीनीकरण कार्य पूरा हो चुका था । इन सुविधाओं  को प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर उपलब्ध कराया गया था । संवेदनाओं और मानवीयता के गुणों से परिपूर्ण विजनरी मुख्यमंत्री ने विधवाओं के आश्रय सदनों में पेयजल, विद्युतीकरण की व्यवस्था, एक एम्बुलेन्स की व्यवस्था कराई थी ।

v आश्रमों में आर.ओ. वाटर सिस्टम, विधवाओं के आश्रय सदनों में पेयजल,

v सेण्ट्रलाइज्ड सोलर वाटर हीटर,

v सोलर पावर प्लाण्ट

v कमरों के लिए वाटर कूलर जैसी सुविधाएं

v वृन्दावन में स्थित निराश्रित विधवा आश्रमों का नवीनीकरण और वृन्दावन के विधवा आश्रय सदनों के मरम्मत कार्य के लिए 1.1 करोड़ रुपए,

v वृन्दावन के विधवा सदनों में आवास कर रही निराश्रित महिलाओं को उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा के पास,

v विधवा आश्रय सदनों के वेलफेयर हेतु एक करोड़ रुपए की धनराशि

v विद्युतीकरण की व्यवस्था,

v एक एम्बुलेन्स की व्यवस्था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ