Breaking News

अखिलेश यादव ने कराया अयोध्या में भजन संध्या स्थल निर्माण Akhilesh Yadav got the bhajan evening site constructed in Ayodhya

 

अयोध्या में भजन संध्या स्थल निर्माण-

        उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में भजन संध्या स्थल निर्माण का कराया कराया था । भजन संध्या स्थल के निर्माण की लागत लगभग 15 करोड़ रुपए है, जिसका निर्माण सरयू नदी के किनारे कराया गया था । इसमें 5 हजार से अधिक श्रद्धालु एक साथ बैठकर भजन/सत्संग में हिस्सा ले सकते हैं । तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा था कि अयोध्या धार्मिक पर्यटन का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं । यहां पर भजन संध्या स्थल के निर्माण से धर्म को जानने वाले, आमजन को धर्म के वास्तविक रूप से परिचित करा सकेंगे ।

       बड़ी संख्या में उपस्थित हुए सन्तों का आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि सन्तों के आशीर्वाद से काम की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं । भजन-कीर्तन तब अच्छे लगते हैं, जब लोग खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर हों । धर्म तभी आगे बढ़ेगा जब लोग खुशहाल होंगे ।

       इस अवसर पर अयोध्या के सन्त श्री ज्ञानदास जी महाराज, जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी, राज्य सरकार के मंत्रिगण श्री राजेन्द्र चैधरी, श्री अवधेश प्रसाद, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री तेज नारायन पाण्डेय, धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय कुमार मिश्र सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ