Breaking News

सपा-बसपा की आई.ए.एस./ पी.सी.एस. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग योजना SP-BSP's IAS/PCS and other competitive examinations coaching scheme

 

आई.ए.एस./ पी.सी.एस. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग योजना-

 

अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं को आई.ए.एस./पी.सी.एस. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 07 कोचिंग केन्द्र संचालित किये गए, जिनकी स्वीकृत क्षमता 1300 के सापेक्ष 1072 प्रशिक्षणार्थी प्रवेशित थी । इन कोचिंग केन्द्रों में वर्ष में 5-5 माह के दो सत्र चलाये जाते थे । इन कोचिंग केन्द्रों में प्रवेशित छात्र/छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग, भोजन, आवास तथा लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान की जाती थी ।

इन कोचिंग केन्द्रों में प्रतिष्ठित संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा कोचिंग केन्‍द्रों से अतिथि व्याख्याता को लेक्चर हेतु मानदेय आधार पर आमंत्रित कर छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता था । वर्तमान समय में प्रदेश के अन्तर्गत कुल 7 कोचिंग केन्द्र संचालित थे :-

  • श्री छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ
  • डा. अम्बेडकर आई.ए.एस./पी.सी.एस.कोचिंग केन्द्र आगरा
  • आई.ए.एस./पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र,हापुड़, गाजियाबाद
  • डा.अम्बेडकर आई.ए.एस./पी.सी.एस.कोचिंग केन्द्र अलीगढ़
  • सन्त रविदास आई.ए.एस./पी.सी.एस.कोचिंग केन्द्र वाराणसी
  • आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र अलीगंज लखनऊ
  • पी.सी.एस. (जे.) कोचिंग सेन्टर इलाहाबाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ