Breaking News

समाजवादी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन! Promotion of film production in Uttar Pradesh by the Samajwadi government!

 

समाजवादी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन!

विजनरी नेता श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की फिल्म नीति का प्रचार-प्रसार करने हेतु फिल्म विकास परिषद के सदस्यों का एक डेलीगेशन ने मुम्बई में दिनांक 29 से 31 अक्टूबर, 2015 तक आयोजित फिल्म फेस्टिवल-2015 में प्रतिभाग किया था । यह फिल्म फेस्टिवल फिल्म जगत में अत्यन्त प्रतिष्ठित फेस्टिवल माना जाता है । इस में उ.प्र. फिल्म बन्धु की ओर से इसके संयुक्त सचिव श्री दिनेश कुमार सहगल ने भाग लिया था । 

       इस डेलीगेशन ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों और दुनिया के विभिन्न देशों से आये  कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, टेक्निकल विशेषज्ञों के समक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का विजन, उनकी नीतियों और उत्तर प्रदेश में व्याप्त खूबसूरत फिल्म शूटिंग लोकेशंस के बारे मे विस्तार से चर्चा की थी । इस अवसर पर उ.प्र. फिल्म विकास परिषद के सदस्य श्री विशाल कपूर ने प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता/निर्देशक सुश्री किरन राव से मुलाकात की और उन्हें उत्तर प्रदेश आने और फिल्म निर्माण करने का न्योता दिया गया था । इसके साथ ही श्री कपूर ने अनेकों फिल्म निर्माताओं जैसे बन्टी वालिया, कबीर खान, अनुराग कश्यप, राज कुमार हीरानी, विशाल भारद्धाज और सिद्धार्थ राय कपूर को भी उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण करने के लिए आमंत्रित किया था । उ.प्र. फिल्म विकास परिषद के सदस्य श्री विशाल कपूर ने मुम्बई फिल्म फेस्टिवल की निदेशक सुश्री अनुपमा चैपड़ा के साथ मुम्बई फिल्म फेस्टिवल के स्तर का या उससे बेहतर कोई साझा आयोजन उत्तर प्रदेश में करने पर चर्चा की ताकि उत्तर प्रदेश में फिल्मों के विकास, भोजपुरी सिनेमा के विकास और उत्तर प्रदेश की अन्य भाषाओं में बनने वाली फिल्मों के विकास को गति दी जा सके ।

       मुम्बई फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन बांद्रा स्थित  महबूब स्टूडियो में मूवी मेला आयोजित किया गया, जिसमें देश विदेश की तमाम फिल्मी हस्तियों ने प्रतिभाग किया । इसमें उ.प्र. फिल्मबन्धु का भी एक स्टाल लगाया गया था । इस स्टाल के माध्यम से उ.प्र. सरकार की फिल्म नीति का प्रचार-प्रसार बुकलेट, फोल्डर और एलईडी के माध्यम से किया गया था । इसमें उत्तर प्रदेश के विजनरी मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन और अनुदान सहायता संदेश और उत्तर प्रदेश की खूबसूरत शूटिंग-लोकेशंस को विस्तार से दिखाया गया था ।

       उत्तर प्रदेश के फिल्म बन्धु के स्टाल का उद्घाटन मशहूर फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर, फिल्म अभिनेत्री सुश्री श्रीदेवी और उ.प्र. फिल्म विकास परिषद के सदस्य श्री विशाल कपूर द्वारा किया गया था । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश फिल्म बन्धु के संयुक्त सचिव श्री दिनेश कुमार सहगल भी उपस्थित थे । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री बोनी कपूर ने कहा था कि वे बहुत जल्द एक और फिल्म उत्तर प्रदेश में शूट करने जा रहे हैं । उन्होंने कहा था कि मेरी फिल्म तेवरको मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा जो महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया, उसके लिये मैं उनका आभारी हूं । उन्होंने आगे कहा था कि उत्तर प्रदेश एक अद्भुत स्थान है । यहां पर ज्यादा से ज्यादा फिल्में बननी चाहिये । सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री श्रीदेवी ने उ.प्र. सरकार के कार्यों और फिल्म नीति की बहुत सराहना की थी । इस स्टाल पर आकर फिल्म निर्माता श्री मधुर भण्डारकर ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों और उनकी फिल्म नीति की प्रशंसा की थी । उन्होंने भी कहा था कि वे भी बहुत जल्द उत्तर प्रदेश में फिल्म शूट करेंगे ।

       फिल्म बन्धु के स्टाल पर फिल्म प्यार का पंचनामाकी पूरी टीम ने आकर प्रचार साहित्य का अवलोकन किया था और उत्तर प्रदेश की फिल्म नीति की सराहना की थी । उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल ने श्री विवेक वासवानी, अभिनेता श्री सतीश कौशिक, अभिनेता मनोज बाजपेयी, अभिनेता अनिल कपूर, श्री जावेद अख्तर, सुश्री परिणिति चैपड़ा, सुश्री हुमा कुरैशी, सुश्री सोनम कपूर, अभिनेता वरूण धवन सहित अनकों फिल्मकारों, कलाकारों से मुलाकत की तथा उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म नीति के बारे विस्तार से जानकारी दी थी ।

फिल्म विकास परिषद के सदस्य श्री विशाल कपूर ने इस अवसर पर सभी नामचीन फिल्म निर्माताओं को उत्तर प्रदेश आने और मेक योर फिल्म इन यूपी का संदेश भी दिया था ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ