समाजवादी सरकार के प्रगतिशील मुख्यमंत्री
श्री अखिलेश यादव के सुयोग्य नेतृत्व में ललितपुर पारेषण परियोजना के प्रथम चरण के
तहत कुल 1020 करोड़ रुपए की लागत
से निर्मित 765 के.वी. फतेहाबाद उपकेन्द्र, 765 के.वी. ललितपुर-आगरा पारेषण लाइन तथा दो 400 के.वी. लाइनों
के निर्माण कार्य कराये गए थे । इस पारेषण परियोजना में 1980 मेगावाट की ललितपुर तापीय परियोजना से समुचित एवं सुचारू ऊर्जा प्राप्त
होती है, साथ ही यह सम्पूर्ण प्रदेश में ग्रिड के माध्यम से उपयोग के लिए भी
उपलब्ध है । यह परियोजना सम्पूर्ण ताज ट्रेपीजियम जोन (टी.टी.जेड.) तथा बृज क्षेत्र जैसे-आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस एवं निकटवर्ती जनपदों के समग्र
विकास में सहायक होगी । इससे क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में बिजली की उपलब्धता
सुनिश्चित हुई है तथा आगरा-मथुरा क्षेत्र में पर्यटन एवं सम्बद्ध गतिविधियों को
बढ़ावा देने का काम हुआ है ।
आगरा के चहुंमुखी विकास हेतु तमाम विकास परियोजनाओं को पूरा कराया
गया था ।
बिजली सम्बद्ध परियोजना अग्रलिखित हैं-
1.
सैंया से इटावा (सैंया-इरादतनगर-शमशाबाद-फतेहाबाद) मार्ग पर
शमशाबाद में बाईपास का 2065.13 लाख रुपए से हुए निर्माण कार्य,
2.
10327.08 लाख रुपए की लागत के आगरा-शमशाबाद मार्ग का 4-लेन में चौड़ीकरण के कार्य
3.
जनपद आगरा/इटावा में आगरा से लायन सफारी इटावा तक 13377.96 लाख रुपए की लागत के ‘बाईसकिल हाइवे‘ के निर्माण कार्य,
4.
20545.27 लाख रुपए की लागत के आगरा बाह-कचैरा घाट मार्ग चैनेज-36.00
से 92.600 को दो लेन से तीन लेन चौड़ीकरण एवं
सुदृढ़ीकरण के कार्य
5.
राही गुलिस्ता पर्यटक आवास गृह फतेहपुर सीकरी आगरा में 116.90 लाख रुपए की लागत के
सुविधाओं के उच्चीकरण/सुदृढ़ीकरण के कार्य
6.
175.00 लाख रुपए की लागत के राही पर्यटक आवास गृह राजा की मण्डी
में सुविधा का उच्चीकरण/सुदृढ़ीकरण के कार्य
7.
आगरा के विधान सभा क्षेत्र खेरागढ़ के गांव गढ़ी तुस्सी को
जोड़ने के लिए 497.36 लाख रू. की लागत के किवाड़ नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण एवं
सुरक्षात्मक कार्य
8.
1970.61 लाख रुपए की लागत के कबीस से कलाल खेड़िया मार्ग (अ.जि.मा.)
के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य
9.
आगरा इनर रिंग रोड
प्रथम चरण (स्वीकृत लागत 40661 लाख रुपए)
10.
ताजनगरी योजना फेस-2 में जोनल पार्क का निर्माण एवं
सौन्दर्यीकरण कार्य (स्वीकृत लागत 1700 लाख रुपए),
11.
जनपद आगरा में आगरा इनर रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत ग्राम
महल बादशाह के निकट 8 लेन यमुना नदी सेतु (स्वीकृत लागत 11165.54 लाख रुपए),
12.
जनपद आगरा में आगरा इनर रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत
टूण्डला-यमुना ब्रिज रेल सेक्शन के कि0मी0 1260/8-10 पर
कुबेरपुर के निकट 8 लेन रेल उपरिगामी सेतु (स्वीकृत लागत 19108.81
लाख रुपए),
13.
जनपद आगरा में खेरागढ़ इरादतनगर मार्ग पर आगरा-झांसी रेल
सैक्शन के रेलवे कि0मी0 1318/32-34 के रेल सम्पार संख्या-477ए पर रेल उपरिगामी सेतु (स्वीकृत लागत 2961.30 लाख
रुपए),
14.
जनपद आगरा में आंवलखेड़ा-जलेसर मार्ग पर टूण्डला-गाजियाबाद
रेल सेक्शन के रेलवे कि.मी. 1268/15-17 के रेल सम्पार संख्या-81 पर रेल उपरिगामी सेतु (स्वीकृत लागत 2656.16 लाख
रुपए),
15.
जनपद आगरा में बमरौली अहीर से नगला पदमा मार्ग पर झांसी
आगरा रेल सेक्शन के रेलवे कि.मी. 1538/8-10 के रेल सम्पार संख्या-492सी पर रेल उपरिगामी सेतु (स्वीकृत लागत 2585.77 लाख
रुपए)
16.
जनपद आगरा में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत
शमसाबाद नगर सीवरेज योजना (स्वीकृत लागत 9777.98 लाख रुपए),
17.
एस.एन. मेडिकल कालेज आगरा में रेडियो डाईग्नोसिस विभाग भवन
का निर्माण (स्वीकृत लागत 334.47 लाख रुपए),
18.
एस.एन. मेडिकल कालेज आगरा में ट्रान्सफ्यूजन
मेडिसिन विभाग इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य (स्वीकृत लागत 268.97 लाख रुपए),
19.
एस.एन. मेडिकल कालेज आगरा में सर्जरी एवं एलाईड स्पेशियलिटी
ब्लॉक भवन का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 8795.96 लाख रुपए),
20.
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत लोहामण्डी, आगरा में 75 बेडेड आश्रय स्थल का निर्माण (स्वीकृत लागत 105.19 लाख
रुपए),
21.
ताजगंज वार्ड तथा ताजगंज को जाने वाले मुख्य मार्गों का
उच्चीकरण एवं सौन्दर्यीकरण परियोजना (स्वीकृत लागत 19727.15 लाख रुपए),
22.
बी.एस.यू.पी. के अन्तर्गत आवासों का निर्माण नराईच, एत्मादपुर (स्वीकृत लागत 6830.22
लाख रुपए),
23.
बी.एस.यू.पी. के
अन्तर्गत आवासों का निर्माण गोबर चौकी, सदर आगरा (स्वीकृत
लागत 3081.28 लाख रुपए)
24.
बी.एस.यू.पी. के अन्तर्गत आवासों का निर्माण दौरेठा, सदर, आगरा
(स्वीकृत लागत 3860.83 लाख रुपए),
25.
रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र, आगरा (स्वीकृत लागत 241.84
लाख रुपए),
26.
जनपद आगरा में स्मार्ट कार्ड ड्राईविंग लाइसेन्स हॉल का
निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 8214.78 लाख रुपए),
27.
आई.टी.आई. बलकेश्वर, आगरा में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य
(स्वीकृत लागत 344.38 लाख रुपए),
28.
तहसील सदर आगरा के अन्तर्गत अनावासीय भवनों का निर्माण
कार्य (स्वीकृत लागत 622.59 लाख रुपए),
29.
राजकीय डिग्री कॉलेज फतेहाबाद में विज्ञान संकाय एवं
स्नातकोत्तर कक्षाओं का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 511.71 लाख रुपए)
30.
स्वीकृत लागत 251644 लाख रुपए के ललितपुर ट्रांसमिशन
सिस्टम (प्रथम चरण), 765/400 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र
फतेहाबाद, आगरा, ललितपुर-आगरा 765
के.वी. 336.81 कि.मी. ट्रांसमिशन लाइन, मुरादनगर-आगरा 400 के.वी. लाइन
का संयोजन फतेहाबाद-आगरा उपकेन्द्र पर, आगरा पी.जी.-आगरा (पीली पोखर) 400 के.वी. लाइन का संयोजन फतेहाबाद-आगरा उप
केन्द्र का निर्माण कार्य कराये गए थे ।